फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय कराटे में सेजल ने जीते रजत और कांस्य पदक

राष्ट्रीय कराटे में सेजल ने जीते रजत और कांस्य पदक

Fri, 28 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कराटे में सेजल ने जीते रजत और कांस्य पदक
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता। जौनसार बावर परगने के अष्टाड़ गांव निवासी सेजल जोशी ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के तहत दो अलग अलग वर्गों में रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व सेजल राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

अष्टाड़ गांव निवासी ईश्वरी दत्त जोशी की पुत्री सेजल की हाईस्कूल तक की शिक्षा चकराता में पूरी हुई। इसके बाद की शिक्षा के लिए वह देहरादून गईं। तीन वर्षों से सेजल देहरादून स्थित इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मेरिटिएल आर्ट्स इंडिया से कराटे का प्रशिक्षण ले रही थीं। जहां से उनका चयन गत दिनों शिमला में संपन्न हुई आल इंडिया एसजीआर गोजु आरवाईयू राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता के तहत 50 किलो भार वर्ग में सेजल ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं कुमिते कराटे में कांस्य पदक अपने नाम किया। सेजल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक संगठन यंग माउंटेन क्लब के अध्यक्ष राजवीर राठौर, अमित जोशी, अनिल चांदना, आर्य समाज के प्रधान तीर्थ कुकरेजा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत, कमल रावत, राजेश तोमर, आनंद राणा, मोनिका अग्रवाल, ममता चांदना आदि ने खुशी जाहिर की है। सेजल जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और लगन के साथ ही कोच विनीत उनियाल समेत सभी शिक्षकों एवं परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed