{"_id":"5d0e8e008ebc3e470d4f0f7f","slug":"15612349272-vikas-nagar-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमावाला-बावड़ी मार्ग पर गड्ढे दे रहे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमावाला-बावड़ी मार्ग पर गड्ढे दे रहे घाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
गौतम ऋषि की तपस्थली गंगभेवा बावड़ी को ढकरानी और भीमावाला पंचायत से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले पांच वर्षों से सुधारीकरण की बाट जोह रहा है। मार्ग पर पड़े गड्ढे ग्रामीणों को घाव दे रहे हैं।
इस मार्ग से दो गांवों के हजारों ग्रामीण आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों की करीब तीन सौ बीघा में फैली कृषि भूमि तक जाने का भी यही मार्ग है। साथ ही गंगभेवा बावड़ी आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से आते हैं। ग्रामीणों के महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद इसके सुधारीकरण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी सोहन लाल, महरूफ, हसीना बी, श्यामू, दर्शन सिंह, दिलवर सिंह, मोहन सिंह, रघुवीर सिंह, जीतपाल, जोत सिंह, गोपाल, मदन सिंह ने बताया कि मार्ग पर पड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से ऑटो रिक्शा चालक भी आवागमन करने से मना कर देते हैं।
कई बार ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली के लिए रात में दोपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। ऐसे में मार्ग पर पड़े गड्ढे रात के अंधेरे में दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। खेतों से फसलों को घर तक ले जाने के दौरान कई बार इन गड्ढों में भैंसा बुग्गी भी पलट चुकी है। ग्रामीणों ने मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की है। उधर, बीडीओ बीएस झिंक्वाण ने कहा कि मनरेगा के तहत मार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शीघ्र ही सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।