फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर नागरिक में हो राष्ट्रवाद की भावना

हर नागरिक में हो राष्ट्रवाद की भावना

Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हर नागरिक में हो राष्ट्रवाद की भावना
हर नागरिक में हो राष्ट्रवाद की भावना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गढ़वाल क्षेत्र) के शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने सभी नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि 21 दिन तक चले प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षणार्थियों को शारीरिक विकास, मानसिक विकास का अभ्यास कराया गया, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा।
हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 21 दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को दंड युद्ध, नियुद्ध, चेरूवडी (केरल की पारंपरिक युद्ध कला), घोष, खेल, योगासन, सामूहिक समता, गट चर्चा, संवाद कालांश, बौद्धिक वर्ग, गीत, प्रार्थना इत्यादि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रांत संघचालक सरदार गजेंद्र सिंह ने जाति, धर्म, क्षेत्र वाद से ऊपर उठने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक में केवल राष्ट्रवाद की भावना होनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए टपकेश्वर मंदिर के श्री महंत कृष्ण गिरि महाराज ने संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण प्रशंसा योग्य है। आयोजन में वर्गाधिकारी राजेंद्र भंडारी, कार्यवाह भगीरथ, वर्ग पालक दिनेश सेमवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल, मुख्य शिक्षक विक्रम, बौद्धिक प्रमुख डॉ. जसपाल खत्री, शारीरिक प्रमुख आशीष, विभाग प्रचारक सुनील, महानगर कार्यवाही विशाल ने सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रांत प्रचार युद्धवीर, व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, सह प्रचार प्रमुख संजय, विभाग कार्यवाह अनिल, महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed