{"_id":"5d0e8a4a8ebc3e470d4f0e88","slug":"15612339785-dehradun-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम कार्बेट में नहीं दिखा बाघ तो फिल्म दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम कार्बेट में नहीं दिखा बाघ तो फिल्म दिखाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अगर आप जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व आकर बाघों का दीदार नहीं कर पाए तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अब पार्क प्रशासन आपको फिल्मों के जरिए टाइगर रिजर्व में विचरण करने वाले बाघों व अन्य वन्यजीवोें का दीदार कराएगा। साथ ही पर्यटकों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक करेगा।
प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व व राजाजी टाइगर रिजर्व में हर साल लाखाें की संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन कई कारणों से बाघों का दीदार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला स्थित अतिथिगृह में प्रतिदिन पर्यटकों को फिल्म दिखायी जाएगी। इस दौरान पर्यटक मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। इस दौरान पर्यटकों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस बाबत अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा वन्यजीवोें के संरक्षण के लिए आमजन के सहयोग के साथ ही गैर सरकारी संगठनों और निजी कंपनियों की भी मदद ली जाएगी। कारपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी के तहत भी बड़ी निजी कंपनियों की मदद लेने की योजना है।