फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य के हर जिले में स्थापित हो पेटेंट सेल

राज्य के हर जिले में स्थापित हो पेटेंट सेल

Fri, 21 Jun 2019 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
राज्य के हर जिले में स्थापित हो पेटेंट सेल
राज्य के हर जिले में स्थापित हो पेटेंट सेल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में इंडियन पेटेंट आर्गेनाइजेशन और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञानियों व औद्योगिक सलाहकारों ने पेटेंट से जुड़े तमाम मुद्दों पर अहम चर्चा की। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के सभी जिलों में पेटेंट सेल का गठन हो, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने उत्पादाें को पेटेंट कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
सेमिनार में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के कार्यकारी निदेशक अमर कुमार जैन ने कहा कि संस्थान अनुसंधान तथा विकास परियोजनाओं में कार्यरत है और इन परियोजनाओं से हमें कई पेटेंट योग्य परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसलिए यह पीसीटी संस्थान के सभी वैज्ञानिकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ताकि वे इस करार के अंतर्गत आने वाले देशों में पेटेंट फाइल करने की सभी आवश्यकताओं को भलीभांति समझ लें।
विज्ञापन

महानिदेशक यूकॉस्ट डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि यूकॉस्ट ने राज्य के विभिन्न विवि, संस्थानों में पेटेंट सेल की स्थापना करने के साथ ही पेटेंट फाइल करने में वैज्ञानिकों के सहयोग के लिए लगातार सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय पेटेेंट आवश्यक है। इसे भविष्य में आयोजित की जाने वाली 100 से भी अधिक कार्यशालाओं में शामिल किया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य के हर जिले में एक पेटेंट सेल स्थापित किया जाए। इससे पूर्व वाइपो के सहायक महानिदेशक नरेश प्रसाद तथा पेटेंट डिजाइन एवं ट्रेडमार्क के महानियंत्रक ओपी गुप्ता ने संयुक्त रूप से सेमिनार का उद्घाटन किया। वाइपो के सहायक महानिदेशक नरेश प्रसाद ने भारतीय अन्वेषकों के लिए वाइपो की वैश्विक आईपी सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वाइपो पेटेंट कारपोरेशन अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भारतीय उद्यमियों को बहुराष्ट्रीय पेटेंट के आवेदन में सहयोग प्रदान करता है ताकि वे अपना व्यापार भारत के बाहर विदेशों में भी बढ़ा सकें और वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed