{"_id":"5d0beb228ebc3e667f4c5866","slug":"15610621632-dehradun-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा के दम पर मेरठ ने हरियाणा को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा के दम पर मेरठ ने हरियाणा को दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा के दम पर मेरठ ने हरियाणा को दी शिकस्त
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नेहा की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के दम पर बीडीएम मेरठ की टीम ने हरियाणा को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में हल्द्वानी ने हाईलैंडर एकेडमी की टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी।
प्रेमनगर स्थित रामराज क्रिकेट स्टेडियम में क्रांति देवी स्मृति बालिका वरदान कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 121 रन बनाए। उत्कर्ष ने 38 और शिवांगी ने 24 रनों की पारी खेली। मेरठ की प्रियंका व आशी ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ ने नेहा की बेहतरीन पारी के दम पर 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। नेहा ने 49 गेंदों में 59, प्रियंका ने 21 और मुन्नी ने 15 रनों की पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में हाईलैंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 84 रन बनाए। पूजा ने 33 और अंकिता ने 13 रन बनाए। हल्द्वानी की काजल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी की टीम ने 14 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। नीलम ने 32, खानम ने 26 व बबीता ने 20 रन बनाए।