फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट : समाधान की जगह दिखाया सपना

पेयजल संकट : समाधान की जगह दिखाया सपना

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट : समाधान की जगह दिखाया सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम के अधिकांश वार्डों में लो प्रेशर और गंदे पानी का संकट है। इसे लेकर बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम सभागार में पार्षदों और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला के साथ बैठक की। पार्षदों ने अपने वार्डों में पेयजल से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतों को उठाया। अलबत्ता, बैठक किसी हल तक पहुंचने में नाकाम रही। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीण इलाकों के 14 वार्डों में वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के जरिये पेयजल मुहैया कराने का सपना दिखाया। पाइप बदले जाने की बात कही और अगली गर्मियों के लिए कार्ययोजना की भी, लेकिन इन गर्मियों के लिए किसी ठोस कदम का सर्वथा अभाव दिखा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-4 की पार्षद शकुंतला शर्मा ने भैरव कॉलोनी में लो प्रेशर और नलों में गंदा पानी आने की समस्या उठाई, वहीं वार्ड संख्या-5 के पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने जल संस्थान कर्मियों के फोन न उठाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट की शिकायत के लिए फोन करने पर जल संस्थान के कर्मी बात ही नहीं करते। वार्ड संख्या-12 के पार्षद राकेश सिंह मियां ने बताया कि बीते एक साल से प्रगति विहार और शैल विहार में पानी की किल्लत है। वार्ड संख्या-37 के पार्षद वीरेंद्र मोघा ने काफी समय से गुमानीवाला में ट्यूबवेल का काम रुका पड़ा होने की बात दोहराई। कहा कि यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-27 के पार्षद शौकत अली ने बैराज कॉलोनी की पाइप लाइन फटने से पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद होने की समस्या उठाई और काफी पुरानी हो चुकी पाइप को बदलने की जरूरत बताई। पूर्व सभासद अशोक पासवान ने आवास विकास कॉलोनी मेें गंदा पानी आने की दिक्कत रखी। बैठक में जलकल अभियंता राजेश चौहान, पैरी अर्बन योजना के सहायक अभियंता अरुण विक्रम सिंह रावत, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, जल संस्थान की जेई पिंकी चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली गर्मी को रणनीति पर इस गर्मी में क्या?
अधिशासी अभियंता ने बैठक में अगली गर्मी से पहले नगर निगम क्षेत्र मेें पानी की समस्या को दूर करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की बात कही, लेकिन इस गर्मी पर उनका फोकस नहीं दिखा। उनका कहना था कि निगम के शहरी क्षेत्रों में करीब 30 साल पुरानी प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछी है, जो कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसी वजह से कई जगह नलों में गंदा पानी आ रहा है। जल संस्थान कर्मी के कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात दोहराई।

मेयर का बस हर तीन माह में बैठक पर जोर
मेयर अनिता ममगाईं ने हर तीन माह के अंतराल में जल संस्थान के अधिकारियों और पार्षदों की बैठक की बात कही। उन्होंने बैठक को समस्याओं को लेकर सकारात्मक संवाद का जरिया बताया। कहा कि इसका समाधान भी पुख्ता तरीके से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed