{"_id":"5d0a9c6b8ebc3e4dbd774519","slug":"1560976476317-20-50-vikas-nagar-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों के संरक्षण को नहीं किए जा रहे उपाय 17-20-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों के संरक्षण को नहीं किए जा रहे उपाय 17-20-50
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पछवादून में वर्षा जल के संरक्षण के लिए बने तालाबों की अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। आलम यह है कि तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं और उनमें घास जमी हुई है। वहीं, सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में उद्यान विभाग कार्यालय के पीछे बने तालाब की पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से सफाई नहीं होने के कारण उसमें घास जमी हुई है। साथ ही आसपास की बस्ती के लोग वहां कूड़ा डाल रहे हैं।
सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने बताया कि तालाब की अधिकांश जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के आवास बना दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहसपुर पंचायत में कुल तीन तालाब थे, जिसमें से दो का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते बचे हुए आठ बीघा तालाब की जमीन को भी खुर्द बुर्द किया जा रहा है। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि पछवादून में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। बरसात से पहले तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही उनकी सफाई भी करा दी जाएगी।