{"_id":"5d0a99848ebc3e4dbd774434","slug":"156097573410-dehradun-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमवाला तरला वार्ड के उपचुनाव में चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमवाला तरला वार्ड के उपचुनाव में चार ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम के वार्ड नंबर-61 आमवाला तरला के उपचुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को होगी और शुक्रवार को नाम वापसी की जा सकेगी। 22 जून को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। आठ जुलाई को मतगणना और वोटों की गिनती 10 जुलाई को होगी।
बीते साल नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या-61 से रीता रानी विजयी रहीं थीं, लेकिन उनके प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत की गइ। जांच में पुष्टि होने पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की संस्तुति पर चुनाव को निरस्त कर दिया गया था।
नगर निगम परिसर में रिटर्निंग अफसर डीके सिंह के समक्ष बुधवार को उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। बुधवार को कुल चार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा की नीतू वाल्मीकि, कांग्रेस की मोनिका चौधरी और निर्दलीय ऊषा रानी व लक्ष्मी देवी शामिल हैं। रिटर्निंग अफसर डीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 22 जून को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।