फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भूमिगत लाइनों के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर

भूमिगत लाइनों के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर

Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
भूमिगत लाइनों के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बुधवार को पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत कुंभ क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य के लिए शेष 200 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। 388 करोड़ की इस योजना के लिए पहले 188 करोड़ का बजट जारी हो चुका है। इसके अलावा एसीपी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

बता दें, हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुंभ से पहले लाइनों को भूमिगत किया जाना है। पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत 54 किलोमीटर 33 केवी, 122 किलोमीटर 11केवी और 140.20 किलोमीटर एलटी लाइन भूमिगत होनी है। इसके अलावा 50 किमी स्ट्रीट लाइट केबल भी अंडरग्राउंड किया जाना है। सचिव ऊर्जा राधिका झा की मौजूदगी में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में शेष 200 करोड़ के बजट की मंजूरी मिल गई। बैठक में एसीपी के मुद्दे पर चर्चा बेनतीजा रही। इसके अलावा प्रदेश में नए पावर सब स्टेशन खोलने और ऑडिटर्स की नियुक्ति समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सचिव ऊर्जा राधिका झा ने कहा कि महंगी बिजली खरीद से काफी घाटा हो रहा है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। बैठक में स्वतंत्र निदेशक जेएल बजाज, स्वतंत्र निदेशक बीपी पांडेय, ऊर्जा सचिव राधिका झा, अपर सचिव भूपेश तिवारी, अपर सचिव आलोक शेखर तिवारी, प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, पिटकुल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल समेत यूपीसीएल के तमाम निदेशक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed