फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैबिनेट में लाएंगे अंतरमंडलीय तबादलों का मामला

कैबिनेट में लाएंगे अंतरमंडलीय तबादलों का मामला

Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट में लाएंगे अंतरमंडलीय तबादलों का मामला
कैबिनेट में लाएंगे अंतरमंडलीय तबादलों का मामला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एलटी शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले के सवाल पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कैबिनेट में मामला लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोनों मंडलों के शिक्षकों को इसका लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षक ललित कुमार रौथाण व भरत सिंह नेगी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षकों को पांच साल की सेवा के बाद अपने मंडल में आने का विकल्प दिया जाता था, लेकिन ट्रांसफर एक्ट आने के बाद उनके अंतरमंडलीय तबादले के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एलटी शिक्षकों को ट्रांसफर एक्ट में अंतरमंडलीय तबादलों में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मंडलों के करीब 500 शिक्षक ऐसे हैं, जो दूसरे मंडल में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें अपने मंडल व जिले में काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। मुलाकात करने वालों में रजनी रावत, रुचि रावत, प्रीति जोशी, शैलेश कृष्णा, राजेश डोभाल, योगेंद्र राणा समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed