फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां : फरीद अहमद

पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां : फरीद अहमद

Mon, 17 Jun 2019 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां : फरीद अहमद
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता महा अभियान के तहत रविवार को तिमली गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मदरसा कादरिया दावतउल कुरान के प्रिंसिपल फरीद अहमद ने कहा कि कई परिवारों में बेटी को हाईस्कूल से आगे नहीं पढ़ाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी।
उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को भी समान अवसर दिए जाएं तो वह बेटों से बेहतर कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं और उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बेटियों को लेकर पुरानी मानसिकता में बदलाव लाने पर भी जोर दिया। वहीं, महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं ने बेटियों को उच्च शिक्षित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नफीस अहमद, साहिन, सकीला, मशकुरन, मनीबा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

----
महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें इसके लिए तिमली गांव में स्वरोजगार को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। जूस बनाने, सिलाई आदि विभिन्न कार्यों के जरिए महिलाएं अपनी आर्थिकी में सुधार ला सकतीं हैं। -साहिन, स्थानीय महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने की जरूरत है। महिलाएं जागरूक होंगी तभी अपने अधिकारों के लिए आगे आ सकेंगी। - वकीला स्थानीय महिला
----
महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला की ओर से चलाया गया अपराजिता महा अभियान सराहनीय है। ऐसे ही अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को कुछ अन्य योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जाना चाहिए। - फूलबंद, स्थानीय महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed