{"_id":"5d06a41f8ebc3e431f38b68a","slug":"15607163072-dehradun-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुले रहेंगे शहर के बड़े निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुले रहेंगे शहर के बड़े निजी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। डॉक्टरों की हड़ताल के बीच लोगों के लिए कुछ राहत की खबर है। शहर के कुछ बड़े निजी अस्पतालों ने आईएमए की इस हड़ताल में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सभी अस्पतालों में इमरजेंसी चालू रहेगी।
शहर के बड़े निजी अस्पताल हर बार की तरह इस बार भी आईएमए की हड़ताल से दूरी बनाए रखेंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल में सोमवार को हड़ताल नहीं रहेगी। पिछले दिनों भी अस्पताल के स्टाफ ने आंदोलन में भाग नहीं लिया था। इसके अलावा मैक्स अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने पिछले दिनों काली पट्टी बांधकर भी विरोध नहीं जताया था। सोमवार के आंदोलन के लिए भी कोई ऐसे दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में अस्पताल में किसी तरह की कोई हड़ताल नहीं होगी।
इमरजेंसी में देखे जाएंगे मरीज
हड़ताल के दौरान किसी भी अस्पताल में किसी इमरजेंसी के मरीज को इलाज से इनकार नहीं किया जाएगा। आईएमए देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने बताया कि
इमरजेंसी में (दुर्घटना, गंभीर बीमार) मरीजों को तत्काल भर्ती कर इलाज किया जाएगा। नर्सिंगहोम में 24 घंटे केवल ओपीडी बंद रहेगी।