फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुंशी गांव में गहराया पेयजल संकट

मुंशी गांव में गहराया पेयजल संकट

Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुंशी गांव में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

नागथात। कालसी ब्लॉक मुंशी गांव में बिछाई गईं दोनों पेयजल लाइनें कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को चार किमी दूर खड्ड से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

गांव की सुमित्रा देवी, कमला देवी, नीरो देवी, रणदेई, अंकिता तोमर, मीमो देवी, पुरणदेई, केदारी देवी, सावित्री देवी, प्रियंका, पुष्पा, जनो, विजमा ने बताया कि उनका आधा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही गुजर जाता है। भीषण गर्मी में चार किमी दूर से पानी ढोने में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का अवकाश होने के कारण नौकरी के सिलसिले में बाहर रहने वाले परिवार के सदस्य भी गांव आए हुए हैं, ऐसे में पानी की खपत भी ज्यादा है। बताया कि गांव के लिए एक पाइप लाइन जोकिया खड्ड और दूसरी पछाड़ खड्ड से बिछाई गई है। दोनों की पाइप लाइनों की कई वर्षों से मरम्मत नहीं होने से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल लाइनों की मरम्मत और गर्मी में टैंकर से पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, एसडीएम कालसी डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में टैंकर और घोड़े खच्चरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश जल संस्थान एवं जल निगम को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed