{"_id":"5d06a23c8ebc3e431f38b570","slug":"156071582410-dehradun-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत का पैगाम देती है ईद : डॉ. फारूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत का पैगाम देती है ईद : डॉ. फारूख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बच्चों के साथ ईद मनाकर काफी अच्छा लग रहा है। ईद इंसानियत का पैगाम देती है।
यह बातें हिमालयन ड्रग्स के चेयरमैन डॉ. एस फारूख ने रविवार को नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति की ओर से आयोजित ईद मिलन गोष्ठी में कहीं। ईद मिलन कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
डॉ. एस फारूख ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी को जोड़ते हैं। मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का संदेश देने वाला देश है। भाजपा सबके विकास और विश्वास के लिए काम कर रही है। इसके बाद मनोनीत विधायक जीआईजी मैन, प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, दर्जा राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने भी अपने विचार रखे। खान ने बच्चों को मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह भी सुनाई। इस मौके पर नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसपी दूबे, एमएस मलिक, सविता ओबेराय, शालिनी रॉय, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद कमल थापा, हाजी शेख इकबाल हुसैन, आमिर साबरी, एके सिंह, जगमोहन सिंह, हाजी राव अब्दुल रहमान, खालिद, सुंदर सिंह पुंडीर, मोहम्मद शाहनजर आदि मौजूद रहे।