फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल कैद

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल कैद

Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

13 साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष जज पॉक्सो रमा पांडेय की अदालत ने दोषी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से 20 हजार रुपये पीड़िता को अदा करने के आदेश दिए गए हैं।
शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि सात मई 2018 को सहसपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि मूल रूप से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी रजत कुमार किराए पर गाड़ी चलाता है। जब घर में कोई मौजूद नहीं रहता था तो वह उनकी बच्ची से छेड़छाड़ करता था। अब बच्ची घर पर नहीं है। उन्हें शक है कि रजत ही उनकी बेटी को कहीं ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 10 मई को पुलिस ने बल्लुपुर चौक से रजत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्ची को मुक्त कराया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज गया। बच्ची ने दुष्कर्म की बात बताई तो आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म संबंधी धाराएं जोड़ी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने 14 जुलाई 2018 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। छह सितंबर-2018 को रजत पर आरोप तय हुए। अभियोजन की ओर से मुकदमे में कुल छह गवाह पेश किए गए। बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयानों को भी न्यायालय ने आधार माना। दोनों पक्षों की बहस के बाद शुक्रवार को इस मामले में न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोषी को दुष्कर्म में 10 साल और अपहरण में तीन साल की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed