{"_id":"5d000bc7bdec2207765503f6","slug":"156028409417-dehradun-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरकांड के संदर्भ जीवन का आधार : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरकांड के संदर्भ जीवन का आधार : शास्त्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मां कालिका एवं दूधेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा दिवस व परम पूज्य महाराज के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान आचार्य विजेंद्र शास्त्री ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित सुंदरकांड की महिमा का वर्णन किया।
अंसारी मार्ग स्थित मां कालिका मंदिर में सुबह आचार्य चंद्र प्रकाश ममगाईं ने पूजन किया। इस अवसर पर आचार्य ममगाईं ने कहा कि सुंदरकांड के सात खंडों में वर्णित संदर्भ मानव जीवन के मूल में विद्यमान होकर जीने की कला की सीख देते हैं। वास्तव में सुंदरकांड में वर्णित संदर्भ मानव जीवन का आधार हैं। जब जीवन में परम मैत्री प्रभु श्रीराम से हो जाती है तो, मनुष्य श्रेष्ठ उच्च आध्यात्मिक जीवन जीता है। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, एनके दत्ता, जयकिशन कक्कड़, एलडी भाटिया, प्रधान उमेश मिनोचा, मंत्री सतीश कक्कड़, अनिरुद्ध गुप्ता, विजय अरोड़ा, संजय आनंद, केवल आनंद, हरीश कक्कड़, संजीव शर्मा, दयाल धवन, अनुज डोरा, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
भजन संध्या का आयोजन आज
मंदिर समिति के मंत्री सतीश ठक्कर ने बताया बुधवार को सुबह सात बजे मां कालिका और दूधेश्वर महादेव का अभिषेक होगा। आठ बजे सत्संग हॉल में संकीर्तन होगा। इसके बाद सामूहिक रूप से महाराज के चित्र पर तिलक और आरती होगी। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा और शाम को वृंदावन से पधार रहे गोविंद भार्गव ‘एक शाम ठाकुर जी के नाम‘ का कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।