{"_id":"5cfd67b1bdec22074407f8f0","slug":"15601110186-vikas-nagar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई में आवासीय बस्ती के पास लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलाकुई में आवासीय बस्ती के पास लगी आग
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
सेलाकुई में रविवार दोपहर बाद आवासीय बस्ती के समीप गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर झाड़ियों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जिस जगह आग लगी वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने से दमकल के वाहन भी नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते स्थानीय लोग खुद ही आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे। वहीं, दूसरी ओर जमनपुर में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई, जिस पर दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
सेलाकुई में पुराने डाकघर के पीछे गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर उगी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिस जगह आग लगी उसके चारों ओर घनी आबादी है। गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन तक मार्ग नहीं होने से दमकल के वाहन नहीं पहुंच पाए। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना समय पर दमकलकर्मियों को दे दी थी। दमकल वाहन के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझानी शुरू कर दी थी। लेकिन कुछ देर बाद लीडिंग फायर मैन मोहन सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग के अन्य कर्मी पहुंच गए, जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया। दूसरी ओर जमनपुर में सज्जाद नाम के एक व्यक्ति के घरेलू सिलिंडर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सिलिंडर में लगी आग को बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।