फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक आंदोलन जरूरी

मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक आंदोलन जरूरी

Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक आंदोलन जरूरी
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। कालसी ब्लॉक के दातनू गांव में रविवार को पहली बार कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गांव के सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही सभी लोगों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन की शुरुआत से पहले ग्रामीणों ने पंचायती आंगन में हवन पूजन कर ग्रामोत्थान कल्याण संगठन का गठन किया गया। इस दौरान गांव के विकास के बड़े स्तर पर समाजिक आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष गुलाब सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण पलायन रोकने के लिए सामाजिक समानता एवं न्याय पर आधारित समाज की स्थापना करने के साथ ही गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास भी जरूरी है। सचिव खजान सिंह चौहान ने कहा कि पलायन रोकने के लिए राजनीति से दूर रहकर प्रत्येक ग्रामीण को स्थानीय स्तर पर ही पहल करनी होगी। गांवों की स्थानीय भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुसार विकास की योजनाएं बनाकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। इसके लिए परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के साथ ही बागवानी और पशुपालन को तकनीकी स्तर पर बढ़ावा देना होगा। गांवों में बिजली और पानी की समस्या के निदान के लिए गांव में रहने वालों के साथ ही गांव से बाहर रह रहे नौकरी पेशा लोगों को कोशिश करनी होगी। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों ने समस्याओं के निदान के लिए अपनी भागीदारी निभाने का निर्णय लिया। इस दौरान संजय सिंह, भाव सिंह, गुलाब सिंह, बारु चौहान, मुकेश चौहान, चमन सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल सिंह, अजय चौहान, मंजीत सिंह, गजेंद्र चौहान, अंकेश, कुंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, जीत सिंह, आशीष चौहान, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed