{"_id":"5cfd67a8bdec22071d1c0995","slug":"1560111008824-vikas-nagar-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
तहसील क्षेत्र अंतर्गत सीमांत पंचायत तिमली में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तार टूटने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति रविवार दोपहर बाद बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई और गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी तिमली पंचायत में शनिवार दोपहर तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीण सोनू, महिपाल, मुकेश, शिवचरण, संजय पुंडीर, जगमोहन, लाल सिंह, ऋषिपाल, सत्तार, वाहिद ने बताया कि शनिवार दोपहर बिजली गुल हो गई थी। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए मात्र एक ट्यूबवेल है। इससे पूरे गांव के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से ट्यूबवेल भी बंद हो गया। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित रही। इसके अलावा उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान रहे। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ आशीष चौधरी ने बताया कि जंगल में बिजली का तार टूट गया था। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। तार जोड़कर रविवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।