{"_id":"5cfd67a4bdec22078775d5cd","slug":"156011100510-vikas-nagar-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर चकराता में उमड़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर चकराता में उमड़े पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
चकराता। मैदानी क्षेत्रों में दिन प्रति दिन चढ़ रहे पारे से सुकून के लिए इन दिनों जौनसार-बावर परगने के पर्यटक स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
चकराता, लोखंडी, पुरोड़ी, माक्टी, चुरानी, नागथात के बाजारों में रविवार को काफी चहल रही। पर्यटक लगातार लोखंडी, बुधेर टॉप, मोइला टॉप, छानी चुरानी, बैराटखाई, ठाणा डांडा, रामताल गार्डन, टाइगर फॉल में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचकर जौनसार-बावर परगने की हसीन वादियों में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई होम स्टे योजना के तहत यहां पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं। इस योजना के तहत पर्यटक जिन गांवों में रात्रि विश्राम के लिए जा रहे हैं। वहां के ग्रामीण उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर रहे हैं। इससे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मुहैया हो रहे हैं। रविवार को लोखंडी पहुंचे पर्यटक रवीश, चंद्रेश, मनप्रीत, नीलू, डॉ. प्रदीप रावत, अमित, आदित्य, तान्या, मानसी ने बताया कि यहां के पर्यटन स्थलों में आकर प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिलने के साथ ही आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो रहा है।