फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल और नभ के बाद अब थल का हिस्सा बने नरेंद्र

जल और नभ के बाद अब थल का हिस्सा बने नरेंद्र

Sun, 09 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
जल और नभ के बाद अब थल का हिस्सा बने नरेंद्र
जल और नभ के बाद अब थल का हिस्सा बने नरेंद्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नहीं! मैं इसके लिए नहीं हूं! मुझे अफसर बनना है! अफसर! अफसर! केवल अफसर!... जोधपुर के नरेंद्र के जहन में हर वक्त यही बातें कौंधती थीं। यही कारण था कि पहले नेवी में सैनिक बने नरेंद्र अफसर बनने की चाह में वायु सेना में भी चले गए। वायु सेना में भी उनके सपनों को पंख नहीं लग सके। लिहाजा, अब अगला पड़ाव थल सेना ही बची थी। इस बार नरेंद्र के प्रयास ने उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचा दिया और एसीसी के माध्यम से भर्ती होकर शनिवार को आईएमए में अंतिम पग पार कर वे अफसर बन ही गए।

राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले नरेंद्र सिंह सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे इंटरमीडिएट के बाद बतौर सैनिक नेवी में भर्ती हुए थे। इसके बाद एयर फोर्स में टेक्निकल भर्ती के माध्यम से शामिल हो गए। नरेंद्र ने आईएमए परेड के बाद बताया कि वे हमेशा से अफसर बनना चाहते थे। इसलिए हर वक्त उनके जहन में बस यही बात घूमती थी कि अफसर कैसे बना जाए? तीन साल पहले एयरफोर्स में रहते हुए उन्होंने एसीसी एग्जाम पास किया और आईएमए पहुंच गए। जब एसीसी पास किया, तब लगा कि हां अब मैं अफसर बन गया हूं। नरेंद्र के अनुसार सपने सब साकार होते हैं, इसके लिए जरूरी है कि उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी उसी आकार में की जाए जितने आकार के आपके सपने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed