फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपाइयों ने दी काबीना मंत्री को श्रद्धांजलि

भाजपाइयों ने दी काबीना मंत्री को श्रद्धांजलि

Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने दी काबीना मंत्री को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर पछवादून में शोक की लहर है। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
झाझरा में सहसपुर विधायक के कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता प्रकाश पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने विधानसभा में उनके अनुभवों को याद करते हुए कहा कि प्रकाश पंत प्रदेश की राजनीति में शालीनता और शुचिता के प्रकाश स्तंभ थे। कहा कि उत्तराखंड की विधानसभा में प्रकाश पंत की कमी पक्ष के साथ विपक्ष के साथियों को भी महसूस होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविंद्र रमोला, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी, मित्ता सिंह, नवीन रावत, राहुल पुंडीर, अशोक नेगी, सुभाष, नरेंद्र कुठाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, हरबर्टपुर में भाजपा सभासद विपुल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगत नेता प्रकाश पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभासद ने उन्हें मृदुभाषी और जमीन से जुड़ा नेता करार देते हुए कहा प्रकाश पंत से मिलना आम आदमी के लिए सबसे आसान था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, अरुण मित्तल, प्रदीप सोनी, संदीप मोंगा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed