फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आग लगने से बागवानों को नुकसान

आग लगने से बागवानों को नुकसान

Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से बागवानों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। वन विभाग चौकी साहिया पाटन के पास बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से बागवानों के बागों में खड़े फलदार पेड़ जलकर राख हो गए। सुबह नौ बजे लगी आग बागों से गुजरती हुई आवासीय मकानों के नजदीक तक पहुंच गई थी, बावजूद इसके कुछ ही दूरी पर वन विभाग की चौकी में मौजूद वनकर्मी दो बजे तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन, तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू पाने में असमर्थ रहे।

आग से स्थानीय बागवान राकेश के आम के 10 पेड़, आडू के 16, नींबू के 20 और अनार के सात पेड़ जलकर राख हो गए। साथ ही पातीराम के आम के तीन पेड़, कांतिराम शर्मा के आम के 50 पेड़ और ग्यारू दत्त शर्मा के आम के 15 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित बागवानों ने बताया कि सुबह नौ बजे आग लगी थी, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। बताया कि ग्रामीण सुबह से ही आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन संसाधन नहीं होने के चलते काबू नहीं पाया जा सका। बस्ती के चारों ओर आग फैलने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ चकराता दीप चंद आर्य ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम रवाना हो चुकी है। शीघ्र ही आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed