फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यमुना किनारे खुले में डाला जा रहा कूड़ा

यमुना किनारे खुले में डाला जा रहा कूड़ा

Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे खुले में डाला जा रहा कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन नगर का कूड़ा यमुना नदी किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के बजाय उसे खुले में डाल रहा है। इससे जलीय पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही आसपास की बस्ती के लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बना हुआ है।
नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए शासन ने यमुना किनारे डाकपत्थर खादर में जगह मुहैया कराई है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने तीन साल पूर्व यहां बसी बस्ती को उजाड़कर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की बात कही थी। लेकिन, पालिका प्रशासन अभी कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं करा पाया है। लिहाजा यहां कूड़े डाला जा रहा है। जबकि कई बार कूड़े के ढेर को आग के हवाले कर दिया जाता है। इससे यमुना में प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। पछवादून के आधे से अधिक क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई का प्रमुख स्रोत होने के साथ ही यमुना को पूरे राष्ट्र के लिए जीवनदायिनी माना जाता है। यह आलम तब है जब केंद्र व प्रदेश सरकार नदियों को निर्मल बनाने के लिए बड़े जोर-शोर से अभियान चला रही हैं। साथ ही पशु कूड़े के ढेर पर दिन भर मंडराते रहते हैं। कूड़े में पड़े पॉलिथीन को खाने से उनके लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि सती घाट में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है। डाकपत्थर खादर बस्ती ट्रंचिंग ग्राउंड में डाले गए कूड़े को शीघ्र ही सती घाट में निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed