फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बार बार बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

बार बार बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बार बार बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किए रखा। बार-बार बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में घरों के अंदर भी परेशान रहे। उधर ऊर्जा निगमकर्मियों ने बताया कि दोपहर में अचानक मौसम खराब होने के कारण कई बार बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
पछवादून क्षेत्र में तेज हवा चलने और बारिश होने पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में बंच केबल लगाई हुई हैं, बावजूद इसके हवा चलने पर अभी भी आपूर्ति बंद की जा रही है। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने लगी। हवा शुरू होते ही ऊर्जा निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। शाम पांच बजे तक 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। इससे पेयजल आपूर्ति भी देर से सुचारु हो पाई, जिससे लोगों को घर के अंदर भी उमस ने परेशान किए रखा।
विज्ञापन

उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ राजपाल सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से लो वोल्टेज की शिकायत भी आ रही थी। बिजली घर में पावर बढ़ाने के लिए दिन में कुछ समय के बाद आपूर्ति बाधित करनी पड़ी। अब लो वोल्टेज की समस्या को दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed