{"_id":"5cf97415bdec22077441572d","slug":"155985204819-vikas-nagar-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन रॉक ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन रॉक ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन ग्रुप बी के फाइनल मुकाबले में ग्रीन रॉक कालसी ने शाका इलेवन कालसी गेट को 38 रन से हराकर मेगा फाइनल में जगह बनाई। जबकि ग्रुप ए से सकनी की टीम मेगा फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी थी। ग्रीन रॉक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि छह ओवर में तीन बल्लेबाज मात्र 21 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद नितिन चौहान ने आतिशी पारी खेलते हुए नौ छक्कों की मदद से 61 रन बनाए और उनका साथ दे रहे अजीत ने 16 रन का योगदान दिया।
विपक्षी टीम के सचिन ने तीन और अभिषेक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाका इलेवन की टीम ग्रीन रॉक के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 61 रन पर आउट हो गई। मेगा फाइनल मुकाबला ग्रुप ए की विजेता टीम सकनी और ग्रीन रॉक के बीच खेला गया। ग्रीन रॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 129 रन बनाए, जिसमें नितिन ने आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी सकनी की पूरी टीम 70 रन पर ही सिमट गई। ग्रीन रॉक के नितिन चौहान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस दौरान सरदार सिंह तोमर, सुरेंद्र दत्त जोशी, माया सिंह चौहान, आयोजक क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मोनू, बलवीर सिंह, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।