फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच दिनों में केदारनाथ पहुंचे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु

पांच दिनों में केदारनाथ पहुंचे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु

Thu, 06 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनों में केदारनाथ पहुंचे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जून के पहले पांच दिन में ही धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बीते बुधवार को केदारनाथ में रिकार्ड 24379 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा में बीते दस दिनों से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा के दर्शनों के लिए धाम में रात के दो बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो रही है, जो हाट बाजार तक पहुंच रही है। जून माह के पहले पांच दिनों में ही एक लाख 3 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच गए हैं, जो नया रिकार्ड है। बुधवार को दर्शनार्थियों की संख्या 24379 थी। यह संख्या बीते वर्ष 29 अप्रैल को कपाट खुलने के दिन 25071 दर्शनार्थियों के बाद केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वालों की दूसरी बड़ी संख्या है। इधर, यात्रा के चरम पर होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घंटों जाम लग रहा है। साथ ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री आवाजाही कर रहे हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा में निरंतर हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यात्रा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों और गढ़वाल मंडल विकास निगम को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जून माह के पहले पांच दिन में केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या
दिनांक यात्रियों की संख्या
01 जून 18013
02 जून 18399
03 जून 20354
04 जून 22049
05 जून 24379
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed