फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबादी क्षेत्र में जगह-जगह देखा जा रहा गुलदार

आबादी क्षेत्र में जगह-जगह देखा जा रहा गुलदार

Thu, 06 Jun 2019 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में जगह-जगह देखा जा रहा गुलदार
श्रीनगर। जंगलों की आग बढ़ने से जंगली जानवर बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। श्रीनगर, श्रीकोट, घसिया महादेव, एजेंसी मुहल्ला व डांग जैसे भारी आबादी वाले क्षेत्रों में शाम के वक्त गुलदार की चहलकदमी लोगों को भयभीत कर रही है। बंदर खाने की तलाश में लोगों के बगीचों को तहस नहस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जंगलों की आग ने जंगली जानवरों के प्राकृतिक आशियानों और भोजन को काफी नुकसान पहुंचाया है। श्रीनगर के आसपास जो घने वन क्षेत्र थे, वह आग में फुंक चुके हैं। ऐसे में जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। नगर पालिका के पूर्व सभासद अनूप बहुगुणा ने बताया कि रात 9 बजे गुलदार को एजेंसी मुहल्ले में देखा गया है। इस वक्त पर सड़कों और गलियों में काफी लोग होते हैं। ऐसी स्थिति में गुलदार और मनुष्य का टकराव हो सकता है। जीआईसी रोड निवासी गढ़वाल विवि के सहायक अभियंता नरेश खंडूड़ी ने बताया कि उन्होंने घर के आंगन में गुलदार को बैठे हुए देखा। इस घटना के बाद से मुहल्लेवासी डरे हुए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महामंत्री गणपति भट्ट ने बताया कि एजेंसी मुहल्ले में गुलदार घरों के आसपास घूम रहा है। कई बार लोगों ने गुलदार को घर के आंगन में देखा है। उन्होंने बताया कि गुलदार के डर से लोगों ने शाम को घूमना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि गुलदार जंगलों की आग से बस्ती के समीप आया हो। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। -अनिल भट्ट, वन क्षेत्राधिकारी रिजर्व फारेस्ट पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed