{"_id":"5cf6d30ebdec22070f6809ec","slug":"1559679754414-vikas-nagar-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर ही निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 14 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवाद की दर्ज हुईं। इनके निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने की। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में दर्ज 14 शिकायतों में सबसे अधिक 6 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा ऊर्जा निगम की दो, पुलिस प्रशासन से संबंधित दो, सिंचाई से दो, नलकूप और ब्लॉक कार्यालय से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज की गई। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश शाह, बीडीओ बीएस झिंक्वाण, एसडीओ ऊर्जा निगम अश्वनी कुमार, एडीओ समाज कल्याण पूजा पाल, बीआरपी योगेंद्र नेगी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
----
अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा
तहसील दिवस में बरोटीवाला निवासी एक छात्र भी अपने प्रमाणपत्रों मेें हुई गड़बड़ी की जांच कराने आया हुआ था। जांच के दौरान उसने तहसील के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया, जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि एसडीएम के समझाने के बाद छात्र और अन्य लोग शांत हो गए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। छात्र ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।