{"_id":"5cf6d304bdec22074407f3f2","slug":"155967974415-vikas-nagar-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको होश में लाना है, पर्यावरण हमें बचाना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको होश में लाना है, पर्यावरण हमें बचाना है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
छात्राओं ने सबको होश में लाना है, पर्यावरण हमें बचाना है.., बोलेगी चिड़िया डाली डाली, पहले फैलाओ हरियाली... आदि गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने छात्रों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मतभेद भुलाकर पौधरोपण कर जल व जंगल का संरक्षण करना होगा। संतुलित पर्यावरण ही सुखद भविष्य की नींव है। कहा कि पांच लाख के करीब की आबादी वाले पछवादून में प्रत्येक नागरिक एक पौधा रोपकर उसके संरक्षण का संकल्प ले तो कुछ ही समय बाद पूरे क्षेत्र में पांच लाख हरे भरे पेड़ होंगे, जो पूरे देहरादून जनपद की आबोहवा को शुद्ध करेंगे। उन्होंने पछवादून में लगातार घटते जंगलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसी गति से पेड़ों का कटान होता रहा तो एक दिन यहां के लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पड़ेगा।
----
जंगलों के दोहन पर रोक जरूरी : विवेक
जय बद्री विशाल एवं नंदनी स्वयं सहायता समूह की ओर से हरबर्टपुर और फतेहपुर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। जय बद्री विशाल स्वयं सहायता समूह के संरक्षक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत आवश्यक हो गया है। ग्रीन हाउस गैसों के अत्यधिक उत्सर्जन से होने वाली ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघल रहे हैं। प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख रहे हैं। जिसके कारण मानव और जंगली जीव जंतुओं का जीवन चक्र प्रभावित हो रहा है। लिहाजा जंगलों के दोहन पर रोक लगाना जरूरी है। नंदनी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीता राठौर ने बताया कि सभी स्वयं सहायता समूह को साथ में लेकर विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विमलेश, प्रियांशु, गोलू, सविता, विजय, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
लोगों से की सहयोग की अपील
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर हरबर्टपुर में नगर पालिका सभासद विपुल अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभासद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन वैश्विक समस्या का रूप धारण कर चुका है। लिहाजा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खुद से ही प्रयास करने होंगे। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में नगर वासियों से सहयोग की अपील की। लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व सभासद रानी बंसल, सुषमा गुप्ता, इलमचंद गुप्ता, अवतार सिंह गुरुंग, साधूराम उपाध्याय, आरसी वर्मा, पूनम, रीमा नेगी, किशन चंद, पुष्पा, मायावती, दौलत सिंह, नौनिहाल सिंह, सपना पुंडीर, सुशीला गुप्ता, सुनीता पुंडीर, उर्मी, माया आदि मौजूद रहे।
----
पछवादून विकास मंच ने बांटे जूट के थैले
पछवादून विकास मंच ने विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पूर्व हरबर्टपुर क्षेत्र में जूट के थैले बांटकर लोगों को पॉलिथीन उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने आवासीय बस्तियों में जाकर लोगों को बताया कि पॉलिथीन कभी नष्ट न होने वाला पदार्थ है, जिसका पर्यावरण पर लंबे समय तक बुरा प्रभाव पड़ता है। बताया कि पॉलिथीन मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को भी प्रभावित करता है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को देखते हुए लोगों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान आमोद शर्मा, नवीन वर्मा, मुकेश राज, कृष्णलाल धीमान, अमन बिजल्वाण, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, वीर सिंह, चौ. सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।