{"_id":"5cf6d301bdec22078f24e20c","slug":"155967974114-vikas-nagar-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में शीघ्र मिलेगी शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में शीघ्र मिलेगी शौचालय की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नगर क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों को शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। देहरादून बस स्टैंड के समीप एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अंतिम दौर में है, जबकि मुख्य बाजार में भी शीघ्र ही शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ये जानकारी मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने मीडिया से वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के सहयोग से शहर में दो हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक का निर्माण अंतिम दौर में है। जबकि मुख्य बाजार में जल संस्थान कार्यालय के पास बनने वाला शौचालय दो मंजिला होगा। उन्होंने कहा कि शहर के कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी हल खोज लिया गया है। सती घाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निस्तारण के उपाय किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका में हुए तेल घोटाले की जांच की प्रगति के बारे में पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार निर्धारित छह माह में जांच पूरी कर दी जाएगी। हरिद्वार की एक फर्म द्वारा नगर पालिका में झूठा शपथ दायर करने के मामले में सभासदों की ओर से किए जा रहे आंदोलन पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि फर्म को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इसकी जानकारी सभासदों को दी जा चुकी है। इस दौरान वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश आदि मौजूद रहे।