फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षा नीति में सुधार की आवश्यकता : प्रो. सिंघल

शिक्षा नीति में सुधार की आवश्यकता : प्रो. सिंघल

Wed, 05 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा नीति में सुधार की आवश्यकता : प्रो. सिंघल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में हुई। बैठक में राष्ट्र के विकास की अवधारणा को पुष्ट करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बतौर मुख्य वक्ता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जेेपी सिंघल ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति के प्रारूप में बहुत ही महत्वपूर्ण विषय लिए गए हैं, लेकिन अभी भी इसमें अत्यधिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी में आए सुझावों को सरकार सहित संबंधित मंत्रालयों को भेजा जाएगा। बताया कि संगठन मानवाधिकार विषय को केंद्र मानकर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करेगा। बताया कि गौतम बुद्ध विवि के तत्वावधान में देश में एक दर्जन स्थानों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। बैठक में संगठन के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना के साथ ही शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की योजना को अंतिम रूप दिया गया। वक्ताओं ने नवीन शिक्षा नीति के प्रारूप पर अपने सुझाव दिए। इस दौरान महामंत्री शिवानंदन सिंदनकेरा, ओमपाल सिंह, डॉ. हरनाम सिंह, महेंद्र कुमार, डॉ. शेखर चंदात्रे, प्रो. शैलेश मिश्रा, पवित्र रथ, मोहन कन्नम, आलोक चट्टोपाध्याय, मोहन पुरोहित, विजय सिंह, कल्पना पांडे, प्रियंवदा सक्सेना, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. रश्मि रावत, दिग्विजय सिंह, कृष्ण सरकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed