{"_id":"5cf58180bdec22075d23af06","slug":"15595933401-vikas-nagar-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नगर पालिका में झूठा शपथपत्र दायर कर टेंडर हासिल करने का प्रयास करने वाली फर्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से भड़के सभासदों ने सोमवार को पालिका कार्यालय में धरना दिया। धरने पर बैठे सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन जानबूझ कर फर्म को बचाने की कोशिश कर रहा है।
धरना दे रहे सभासद अंकित जोशी, बिशन राणा और लवलेश शर्मा ने कहा कि दो माह पूर्व पालिका की बोर्ड बैठक में बिजली उपकरण खरीद पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान हरिद्वार की एक फर्म की ओर से टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने की बात सामने आई। जांच पड़ताल में पता चला कि उस फर्म को भारत सरकार की ओर से ब्लैक लिस्ट में डाला गया है, लेकिन फर्म ने नगर पालिका में जमा किए गए शपथपत्र में इस बात का जिक्र नहीं किया था।
नियमानुसार किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाली गई फर्म को टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सकता है। जानकारी होने पर बोर्ड बैठक में झूठा शपथपत्र दायर करने के लिए फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी कानूनी कार्रवाई फर्म के खिलाफ नहीं की गई है। जबकि, सभासद इस संबंध में पालिका प्रशासन और पालिकाध्यक्ष को दो बार ज्ञापन दे चुके हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन जानबूझ कर झूठा शपथपत्र दायर करने वाली फर्म को बचाने की कोशिश कर रहा है। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सभासद भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरने पर बैठने वालों में सचिन, प्रशांत, आदित्य, आशीष, योगेश, सौरभ, सुधीर, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दे दिए गए हैं।