{"_id":"5cf18bd2bdec22077f3ae892","slug":"155933388814-vikas-nagar-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत : जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत : जीवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। विकासशील युवा संगठन ग्राम कोठा खत बमटाड़ की ओर से पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी के मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय विशाल खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुक्रवार से शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह ने किया।
जीवन सिंह ने कहा कि कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाने जरूरी हैं। कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं के हुनर को निखार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास अपेक्षित हैं। कहा कि गांवों की प्रतिभाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए उचित मंच मुहैया कराए जाने से ही सूबे में खेल संस्कृति का विकास होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी जूनियर वर्ग में 48 टीमों ने नामांकन कराया। कबड्डी तीन व्यक्ति के लिए 35 और कबड्डी सात व्यक्ति के लिए 15 टीमों ने नामांकन कराया। उद्घाटन मुकाबले में गबेला की टीम ने 30-24 के अंतर से कोठा को हराया। दूसरे मुकाबले में टिपोऊ ने 24-18 के अंतर से नराया को पटखनी दी। इस दौरान महेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, संजय, बलवीर सिंह, महावीर सिंह, प्रीतम सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।