फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अलविदा जुमे की नमाज अदा कर दिया शांति का पैगाम

अलविदा जुमे की नमाज अदा कर दिया शांति का पैगाम

Sat, 01 Jun 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज अदा कर दिया शांति का पैगाम
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। माह-ए-रमजान की अलविदा जुमे पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने अल्लाह के सजदे में सिर झुकाकर नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी।

माह-ए-रमजान की अलविदा जुमे की तैयारियां को लेकर सुबह से नमाजियों में खासा उत्साह रहा। अधिकतर अकीदतमंद बच्चों को लेकर मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होने पर रोजेदारों ने सड़कों और छतों पर सफे बिछाकर अमन चयन की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। पलटन बाजार जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने बताया कि रमजान माह के अंतिम जुमे का अपना एक अलग महत्व होता है। सभी जानते हैं कि इबादत कर जो भी दुआ मांगी जाती है वो जरूर पूरी होती है। इस दौरान उन्होंने अकीदतमंदों से गरीबों की हर संभव मदद करने की अपील की। मुस्लिम कॉलोनी पार्क वाली मस्जिद में तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद कासमी ने कहा कि रमजान का अंतिम जुमा रोजेदारों के लिए बरकतों का दिन होता है। इसके अलावा ईसी रोड पर काजी अहसान ने रोजेदारों से ईमानदारी से रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करने की अपील की। सना मस्जिद आजाद कॉलोनी में मुफ्ती वासिल माजरा में मौलाना शाकिर ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed