फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंदगी से परेशान कुलपति ने घर में खोला कार्यालय

गंदगी से परेशान कुलपति ने घर में खोला कार्यालय

Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से परेशान कुलपति ने घर में खोला कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भुगतान न होने पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई करनी छोड़ी तो विवि में कूडे़ के ढेर लग गए। इससे परेशान विवि के कुलपति को अपने आवास में कार्यालय खोलना पड़ा। प्रभारी कुलसचिव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अटके भुगतान की फाइल पर विवि पहुंचकर हस्ताक्षर किए। भुगतान के बाद कर्मचारी साफ-सफाई करेंगे।

आयुर्वेद विवि में सफाई का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को जब भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने विवि की साफ-सफाई ही बंद कर दी। देखते ही देखते विवि परिसर और अस्पताल में चारों तरफ कूडे़ और गंदगी के ढेर लग गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि कुलपति को परेशान होकर अपने आवास से दफ्तर का काम करना पड़ा। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को प्रभारी कुलसचिव रामजी शरण शर्मा विवि पहुंचे। उन्होंने तत्काल सफाई कर्मचारियों के भुगतान की फाइल मंगाई। फाइल का अध्ययन करने के बाद उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए। अब दो-चार दिन में सफाई कर्मचारियों को भुगतान होने की उम्मीद है। उसके बाद कर्मचारी साफ-सफाई शुरू करेंगे। मामले में विवि के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि कुलसचिव लोकसभा चुनाव में व्यस्त थे। जिसकी वजह से फाइल अटकी हुई थी। अब उस पर हस्ताक्षर हो गए हैं। जल्द कर्मचारियों का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed