{"_id":"5ceee7e7bdec2207194b13b1","slug":"155916085417-vikas-nagar-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार के विनोद ने गोरिचान शिखर पर लहाराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार के विनोद ने गोरिचान शिखर पर लहाराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जौनसार के विनोद ने गोरिचान शिखर पर लहाराया तिरंगा
- एयरफोर्स में तैनात पैरा कमांडो विनोद तोमर ने 19 हजार फीट ऊंची चोटी पर का किया आरोहण
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। जौनसार बावर परगने के विनोद तोमर ने अरुणाचल प्रदेश के 19 हजार फीट ऊंचे गोरिचान हिमशिखर का आरोहण कर तिरंगा लहराया है। उनकी इस सफलता से जौनसार बावर परगने में खुशी का माहौल है।
जौनसार के लहनू निवासी विनोद वर्तमान में एयरफोर्स में पैरा कमांडो के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, अरुणाचल प्रदेश से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया। गोरिचान हिमशिखर फतह करने के अनुभव को फोन पर साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 32 दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद गोरिचान शिखर को फतह करने का अभियान शुरू किया। बताया कि वे 14,600 फीट की ऊंचाई पर बेस कैंप पहुंचे। उसके बाद माइनस 10 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में दुर्गम पहाड़ियों को पार करते हुए पांच दिन में गत सप्ताह उन्होंने गोरिचान हिमशिखर पर तिरंगा लहराया है। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण सहित अन्य साहसिक खेलों में भाग लेने से युवाओं का ध्यान नशे की प्रवृत्ति की ओर भी नहीं जाता है। विनोद की इस सफलता से जौनसार बावर परगने में खुशी की लहर है।