{"_id":"5ceee7ddbdec220769795313","slug":"155916084510-vikas-nagar-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी से नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी से नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालियां चोक, नहीं हो
रही गंदे पानी की निकासी
-वार्ड कल्याण समिति ने ईओ को ज्ञापन सौंप समस्याओं के निराकरण की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। नगर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को वार्ड कल्याण समिति ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्ड नौ की अधिकांश नालियां लंबे समय से मलबे से भरकर चोक हो गई हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं होने चलते आवासीय बस्तियों में दुर्गंध फैल रही है। साथ ही मच्छरों से मलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नालियां चोक होने से सिनेमा गली, पंजाबी कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती, विद्यापीठ मार्ग पर बरसात में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। गलियों में भरा पानी अक्सर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुस जाता है, जिससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता है। साथ ही वार्ड के 28 फिटा रोड पर दोनों ओर दिन भर छोटे वाहनों की पार्किंग होती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि, इसी मार्ग पर नगर पालिका बाजार में पार्किंग स्थल बनाया गया है। समिति के सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी से सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय रोहिला, अतुल कपिल, रमेश राणा, प्रेम प्रकाश, आरव सैनी, नवनीत अग्रवाल, अजय अरोड़ा आदि शामिल रहे।
उधर, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा।