{"_id":"5ced956fbdec22078f24da85","slug":"155907420713-dehradun-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पर्यटन सीजन पीक पर होने के बावजूद परिवहन विभाग मसूरी के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इसकी वजह से मसूरी जाने के लिए बसों में सीट के लिए मारामारी हो रही है। रोडवेजकर्मियों ने 10 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। मौजूदा समय 22 बसें रोजाना 90 ट्रिप (आना-जाना) चक्कर लगा रही हैं।
पर्यटन सीजन में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटन दून पहुंचते हैं। इनमें से अधिकतर मसूरी जाते हैं। इस वर्ष भी रोजाना काफी संख्या में पर्यटक मसूरी जाने के लिए मसूरी बस अड्डे पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। सीमित संख्या में बसें चलने के कारण सीट के लिए मारामारी रही। मसूरी बस अड्डे से रोजाना 18 बसें मसूरी के लिए संचालित होती हैं। पर्यटन सीजन को देखते हुए चार अन्य बसें भी यहां से मसूरी भेजी जा रही हैं। यात्रियों की तुलना में बसों की संख्या काफी कम है। हालांकि 22 बसें रोजाना 90 चक्कर लगा रही हैं। इसके बावजूद यात्रियों का भटकना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने 10 अतिरिक्त बसों की भी मांग की है, लेकिन अभीतक कोई पहल नहीं की गई है।
जेएनएनयूआरएम की बसें भी नहीं मिलीं
जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रूरल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत चलने वाली पांच से छह बसें हर वर्ष मसूरी रूट पर चलाने के लिए मिलती थीं। इस बार जेएनएनयूआरएम बसें खराब होने की वजह से उपलब्ध नहीं करा सका है।
विज्ञापन
---
चारधाम यात्रा चल रही है। ऐसे में बसों की कमी है। इसके बावजूद जरूरत महसूस होने पर मसूरी के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, परिवहन निगम