फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कोलकाता और एयर इंडिया

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कोलकाता और एयर इंडिया

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कोलकाता और एयर इंडिया
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कोलकाता और एयर इंडिया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गोल्ड कप प्रतियोगिता में मेजबान उत्तराखंड को तीन विकेट से हराकर कोलकाता ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सौरभ तिवारी ने शानदार 95 रनों की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में आयकर से 41 रनों की हार के बावजूद एयर इंडिया की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
मंगलवार को रेंजर्स मैदान में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में नौ विकेट खोकर 281 रन बनाए। ओपनर तनुष गुसाई ने 98 रनों की शानदार पारी खेली। भानुप्रताप सिंह ने 51 और कार्तिक जोशी व मयंक मिश्रा ने 42-42 रन बनाए। कोलकाता के प्रकाश रॉय ने चार और अरुण ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता ने सौरभ तिवारी की शानदार पारी की बदौलत दो गेंद पहले ही सात विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। सौरभ ने 95, नाजिम ने 52, आलोक शर्मा ने 38 और अरुण ने 31 रन बनाए। उत्तराखंड के अग्रिम तिवारी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयकर की पूरी टीम 44.2 ओवर में 274 रन बनाकर आउट हो गई। एम प्रभु ने 55 गेंदों में 75, एम कौशिक ने 61 और आनंद ने 54 रन बनाए। एयर इंडिया के गौरव कुमार, विजन पंचाल ने तीन-तीन और ललित यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एयर इंडिया की टीम 41 ओवर में 233 ही बना सकी। रोहन राठी ने 92, रोहित प्रकाश ने 32, एकांश डोभाल ने 25 रन बनाए। आयकर के एम सुरेश, एस सुरेश और जे कौशिक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed