फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो ---------- आओगे जब तुम ओ साजना, अंगना फूल खिलेंगे...

फोटो ---------- आओगे जब तुम ओ साजना, अंगना फूल खिलेंगे...

Mon, 27 May 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो  ----------  आओगे जब तुम ओ साजना, अंगना फूल खिलेंगे...
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित पांचवें परिचय महासम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे युवक-युवतियों ने एक-दूसरे को करीब से जाना। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध किया। लोक गायिका सोनिया आनंद ने ‘आओगे जब तुम ओ साजना, अंगना फूल खिलेंगे...’ जैसे गीतों से समा बांधा।
रविवार को पथरी बाग स्थित एक विवाह स्थल में महासंघ की ओर से परिचय महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज के युवक-युवतियां का रिश्ता करवाकर विवाह करवाना है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के लगभग सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परिचय सम्मेलन से पहले महासंघ की स्मारिका का विमोचन किया गया। उसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे 60 युवक-युवतियों और उनके परिजनों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महासंघ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इसका प्रदेशभर के लोग लाभ उठा रहे हैं। महासंघ के अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि इस महासम्मेलन के लिए 500 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से 50 प्रतिशत युवक-युवतियों के रिश्ते हो गए हैं। शेष आवेदनकर्ताओं को एक-दूसरे के फोन नंबर दे दिए हैं। अब वह अपने स्तर पर एक-दूसरे से संपर्क करेंगे। कार्यक्रम में नृत्यांगना बीना अग्रवाल ने शानदार नाट्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश संरक्षक नरेश बंसल, प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष रमा गोयल, मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, सचिन गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश गर्ग, अमित कंसल, अजय कुमार गर्ग, सीमा राजवंशी, अरुण लता, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंगदान के प्रति किया जागरूक
महासंघ की ओर से आयोजित महासम्मेलन में लोगों को अंगदान और थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया गया। इसमें अंगदान के लिए आवेदन करने के लिए स्वराज गुप्ता और राहुल राजवंशी को महासंघ की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed