{"_id":"5ceaf27cbdec22075a3be3de","slug":"155890142119-dehradun-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरमनजीत मिस्टर, अनुष्का मिस आईएमए बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरमनजीत मिस्टर, अनुष्का मिस आईएमए बनीं
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ‘आईएमए बॉल’ कार्यक्रम में जेंटलमैन कैडेट अरमनजीत सिंह के सिर मिस्टर आईएमए का ताज सजा। जबकि, अनुष्का चौहान मिस आईएमए बनीं। कार्यक्रम में पासआउट होने जा रहे बैच के जीसी अपनी महिला मित्रों के साथ शामिल हुए।
भारतीय सैन्य अकादमी की परंपराओं के तहत हर पासिंग आउट परेड से पहले आईएमए बॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार रविवार को हुए आयोजन में आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके झा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आठ जून को होने जा रही पासिंग आउट परेड से पूर्व इस आयोजन में जेंटलमैन कैडेट्स ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में जेंटलमैन कैडेट अरमनजीत सिंह ढालीवाल को मिस्टर आईएमए, जीसी शेरजाद सरबाज को फर्स्ट रनरअप, जीसी समीर भुधवर को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। दूसरी ओर, अनुष्का चौहान को मिस आईएमए, अक्षिता थापा को फर्स्ट रनरअप और सिमरन कुकरेजा को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।