{"_id":"5ceaf26cbdec2207680ec545","slug":"155890140515-dehradun-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया और आयकर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया और आयकर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
गोल्ड कप प्रतियोगिता में रविवार को एयर इंडिया ने कोलकाता को 85 रन से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में आयकर विभाग की टीम ने मेजबान उत्तराखंड को एक रन से हराया।
रेंजर्स मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एयर इंडिया की टीम 44.1 ओवर में 310 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एकांश डोबाल ने 77, रोहन राठी ने 77 और रजत भाटिया ने 56 रन की पारी खेली। सुमित कुमार ने चार, अतुल सुरवर ने तीन और अरुण ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता की पूरी टीम 39.2 ओवर में 225 रनों पर ढेर हो गई। सौरभ तिवारी ने 101 रनों की पारी खेली। आलोक शर्मा ने 43 और सुमित कुमार ने 27 रन बनाए। एयर इंडिया के गौरव कुमार, प्रशांत भाटी और विशन पांचाल ने दो-दो विकेट लिए।
तनुष क्रिकेट एकेडमी में आयकर विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 246 रन बनाए। एस सुरेश कुमार ने 100 और केएच गोपालनाथ ने 66 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के धनराज शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई। ओपनर तनुष गुसाईं ने 70, आशीष जोशी ने 59 और सौरभ रावत ने 37 रन बनाए।