{"_id":"5ceaeebabdec22071e6d6a4a","slug":"15589004594-dehradun-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ दूनवासियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ दूनवासियों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
थ्रिल जोन की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में दूनवासियों ने नशे के खिलाफ दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। मैराथन के विजेताओं को डीजी लॉ एंड ऑर्डर, अशोक कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मैराथन का शुभारंभ आईटी पार्क से हुआ। 21, 10 और पांच किलोमीटर की मैराथन में वसीम अहमद, बृजलाल, संजीव चौधरी, सबोध सगी, देवेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप पैनोली, सुरेंदर मलिक, मनीष शर्मा, तारा थापा, विजेंद्र सिंह रावत, एश्वर्या तोमर, नेहा गुप्ता, सिंधु राघवन, सुखविंदर कौर, हर्षित, जितेंद्र गुप्ता, वंदना देवी, मनीषा गिरोती, प्रीति आहूजा और श्वेता विजयी रहे। डीजी लॉ एंड ऑर्डर, अशोक कुमार ने कहा कि नशे और उसके दुरुपयोग से लड़ने के लिए सभी को सहयोग देना होगा। इस अवसर पर मैराथन के आयोजक पीसी कुशवाहा समेत संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।