फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब ऑनलाइन मिलेगा वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र

अब ऑनलाइन मिलेगा वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र

Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन मिलेगा वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र
अब ऑनलाइन मिलेगा वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के वाहन मालिकों को अब प्रदूषण प्रमाणपत्र के लिए प्रदूषण जांच केंद्रोें के चक्कर नहीं काटने लगाने होंगे। साथ ही नए प्रदूषण जांच केंद्राें को खोलने या लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए परिवहन विभाग के अफसराें के पास नहीं जाना होगा। राज्य के सभी प्रदूषण जांच केेंद्रों को परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल से जोड़ दिया गया है। प्रदूषण जांच केेंद्रों के वाहन पोर्टल से जोड़े जाने से राज्य के 27 लाख वाहनों का डाटा इससे जुड़ गया है।

अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि राज्य के सभी वाहन प्रदूषण जांच केंद्रोें को वाहन पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इस प्रक्रिया के शुरू किए जाने के बाद प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने या उनके नवीनीकरण के लिए आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकेगा। उसे बार बार परिवहन विभाग के कार्यालयोें में नहीं आना होगा। प्रदूषण जांच केंद्र को नियंत्रित प्रदूषण प्रमाणपत्र का पारूप परिवहन कार्यालय से नहीं प्राप्त करना होगा, यह आनलाइन उपलब्ध होगा। राज्य में कितने वाहनों की प्रदूषण की जांच हुई? और कितने वाहनों का प्रदूषण निर्धारित समय के भीतर है? यह सूचना ऑनलाइन मिल जाएगी। यदि किसी वाहन स्वामी का प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र खो गया है तो ऐसा होने पर वाहन स्वामी इसे निशुल्क डाउनलोड कर सकेगा। वाहन पोर्टल से प्रदूषण जांच केंद्रों को जोड़ने से बेेहतर नियंत्रण किया जा सकेगा। प्रदूषण जांच केेंद्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए संचालकों को विशेषज्ञों ने विशेष प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed