{"_id":"5ce84dafbdec22072c33250f","slug":"155872816112-dehradun-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआर पाल ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआर पाल ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दूसरी स्व. अर्जुन सिंह बिष्ट अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी ने बारू क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त देकर जीत हासिल की। बारिश के कारण पहले दिन एक ही मुकाबला हो पाया।
दून क्रिकेट एकेडमी मैदान में शुक्रवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए। अयान ने सबसे अधिक नाबाद 39, आशीष कुमार ने 31 और आदित्य ने 13 रन बनाए। बारू के सचिन सती ने 20 रन देकर तीन और निखिल व मनमोहन ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी बारू क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम आठ विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रन से हार गई। टीम के लिए सचिन ने सबसे अधिक 21, लव ने नाबाद 13 व आयुष ने 12 रन बनाए। आरआर के अक्षित ने तीन, अयान ने दो और फरहान ने एक विकेट चटकाया।