{"_id":"5ce45fa6bdec220788127940","slug":"15584706189-vikas-nagar-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलावा नदी में उड़ेला जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलावा नदी में उड़ेला जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। सरकारी उपेक्षा के चलते जौनसार बावर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली अमलावा नदी में धड़ल्ले से कूड़ा उड़ेला जा रहा है। कुछ माह पूर्व नदी को गंदगी से मुक्त रखने के लिए साहिया बाजार में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बावजूद इसके नदी में गंदगी का डाला जाना बदस्तूर जारी है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
साहिया से लेकर कालसी तक पेयजल और सिंचाई सुविधा मुहैया कराने वाली अमलावा नदी में घरों के गंदे पानी सहित बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा डाला जा रहा है। नदी में ऐसे ही गंदगी और कूड़ा प्रवाहित होता रहा तो वह एक दिन गंदे नाले में तब्दील हो जाएगी। कुछ समय पूर्व प्रशासन की ओर से गंदगी फेंकने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे चालू होने के बावजूद गंदगी करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे सीसीटीवी कैमरे शोपीस साबित हो रहे हैं।
कई बार अमलावा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं होने के चलते नदी में ही कूड़ा डाला जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी नदी को गंदगी मुक्त करने के लिए संवेदनशील नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि नदियों की निर्मलता बनाए रखने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नदी में कूड़ा प्रवाहित करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।