फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों को दी इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की जानकारी

शिक्षकों को दी इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की जानकारी

Wed, 22 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को दी इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम को लेकर कैंट इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चकराता ब्लॉक के स्कूलों के प्रधानाचार्यों और विज्ञान शिक्षकों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में खंड शिक्षाधिकारी डॉ. शूल चंद ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सृजनशीलता और कल्पनाओं को आकार देना है। योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण के बाद राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि विज्ञान को हर घर तक पहुंचा कर आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाना ही विज्ञान का सदुपयोग है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उपयोगी मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संजय कुमार मौर्य ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राएं अपने नवाचार के लिए नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों को इस योजना के लिए शत प्रतिशत नामांकन कराने की सलाह दी। इस दौरान उप शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा, कैंट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुधा बड़थ्वाल, सुनील कुमार, बलवंत सिंह, अनीता, पूर्णिमा, बद्री प्रसाद, वेद प्रकाश, श्याम सिंह, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed