{"_id":"5ce45ae8bdec22077a4286a0","slug":"155846940413-dehradun-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले साफ होगी रिस्पना और बिंदाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले साफ होगी रिस्पना और बिंदाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से पहले साफ होंगी रिस्पना और बिंदाल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बरसात से पहले रिस्पना और बिंदाल नदी साफ होगी। हर साल बरसात में ये दोनों नदियां कहर ढाती हैं। किनारे बसे घरों में पानी घुस जाता है, जिसके चलते मेयर सुनील उनियाल गामा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ कार्ययोजना बनाने की बात कही है, ताकि इस बार बरसात में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
नगर निगम क्षेत्र में रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर हर बरसात में बढ़ जाता है, जिसके कारण इसका पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। बिंदाल नदी के किनारे स्थित खुड़बुड़ा, कांवली, इंदिरा नगर, गोविंदगढ़, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्र प्रभावित होते हैं। वहीं, रिस्पना नदी के किनारे स्थित राजीव नगर, काठ बंगला, दीपलोक कॉलोनी आदि क्षेत्र के भवन स्वामियों को आर्थिक नुकसान होता था। इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, मेयर गामा ने कहा कि इस बार बरसात में ये नदियां कहर न ढाएं इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ ही संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। जल स्तर बढ़ने की मुख्य वजह बरसात में नदियों में उप खनिज का जमा होना है। अगर इसे हटा लिया जाए तो काफी हद तक जल स्तर बढ़ने पर अंकुश लग जाएगा।
----
दूसरे प्रदेश के मजदूरों के जरिये साफ होंगे 120 नाले
नगर निगम क्षेत्र में 120 नालों की सफाई के लिए प्रदेश के बाहर से मजदूर बुलाए जाएंगे। मेयर गामा ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए निगम अभी से तैयारियों में जुट गया है। मौजूदा समय में स्टाफ कम है। ऐसे में 120 नालों की सफाई में निगम सफाई कर्मियों के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत दूसरे प्रदेश के मजदूरों को बुलवाया जा रहा है। मेयर ने बताया कि इसे लेकर अधिकारियों को योजना बनाने को कह दिया गया है, जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।